Funny Stories Hindi 2023

funny stories Hindi

 

Funny stories Hindi 2023, Just read this one of the funny stories in Hindi below and laugh a little. These funny stories Hindi are stress buster and, by reading, you will feel more relax. Funny stories in Hindi 2023 below show you how politicians use the feeling of innocent and simple people for their benefit and do nothing to provide better facilities to them.

 ‘ देश सेवा खा मेवा ‘ सत्तारूढ़ पार्टी थी। पार्टी के सत्ता में आने के बाद पार्टी नेताओं ने देश की सेवा तो की थी पर मेवा भी बहुत खाया था। पांच साल बीत जाने के बाद दोबारा चुनाव थे और पार्टी प्रधान और प्रमुख नेता काफी चिंता में थे। क्यों की इन पांच सालों में पार्टी नेताओं ने अपने और अपने प्रियजनों के लिए तो बहुत कुछ किया था लेकिन जनता से वायदो के इलावा कुछ नहीं किया।

प्रदेश की तरक्की के नाम पर सिर्फ  घोषणाई की। पार्टी के कुछ अच्छी सोच रखे वाले नेताओं ने पार्टी को छोड़ विरोधी पार्टी में जाने का फैसला कर लिया। पार्टी प्रधान इसी बात को लेकर परेशान थे। उन्होंने पार्टी के सुलझे हुआ नेता लघुतम जी को को पार्टी ऑफिस बुलाया ताकि इस समस्या का समाधान किया जा सके।

Funny stories Hindi 2023

लघुतम जी के आने का जैसे ही उनको पता चल वो खुद पार्टी दफ्तर के बाहर उनका स्वागत कर पहुंच गए ” आइये लघु जी, मैं तो कब से आप ही का इंतज़ार कर रहा था,” रमलू बाबू ने लघुतम जी के गले लगते हुए कहा।

” प्रधान जी, जैसे ही आपका फ़ोन आया बस समझो की दौड़ा दौड़ा ही आया हूँ आपके पास, क्या कोई समस्या हो गयी है क्या ?” लघुतम जी ने पूछा।

” आइये बैठकर बात करते है। आपको तो पता ही है की कयामत भाई हमसे नाराज़ हो गए और विरोधी पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे है। इस समय अगर वो जाते है तो हमारी हार तो तय ही है।” पार्टी प्रधान रमलू बाबू ने लघुतम को कहा।

” आप चिंता न  करे प्रधान जी, मैंने कयामत भाई को फ़ोन किया है बस वो भी आते ही होंगे। एक बार उनसे बात करते है और मुझे पूरा यकीन है की वो ‘ देश सेवा खा मेवा’ पार्टी को छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में नहीं जायेंगे।” लघुतम जी ने आश्वासन देते हुआ कहा।

Funny stories Hindi 2023

इतने में कयामत भाई भी आ जाते है।

” क्या बात है कयामत भाई? ऐसी क्या बात हो गयी की आप हमारी पार्टी और हमें छोड़कर विरोधी पार्टी में जा रहे है। हमें बताये ऐसा क्या हुआ है। ” लघुतम ने पूछा।

” पिछले चुनाव में हमने जनता से कितने वायदे किये थे और निभाया एक भी नहीं, चुनाव छेत्र के लोगो से वोट क्या मांगे, सो में से दस वायदे भी पूरे किये होते तो जनता का सामना तो कर सकते। और अगर हार गए तो क्या होगा?” कयामत भाई ने पूछा।

” जीत तो हमारी पार्टी की ही होगी, लेकिन आपको ऐसा क्यों लगता है की विरोधी पार्टी हमसे बेहतर है?” लघुतम जी ने पूछा।

विरोधी पार्टी के नेता पहले तो वो वायदे करते ही नहीं जो पूरे ही न किये जा सकते हो, और जो वायदे करते है कम से कम उनमे से आधे तो पूरे करते ही है।” कयामत भाई ने कहा।

” कयामत भाई हम आप की इज़्ज़त करते है । हलाकि आप पिछले पांच साल से मंत्री है, लेकिन फिर भी मैं आपको ये कहोगे की आपके पास राजनितिक अनुभव कम है। आप नहीं जानते की हर पार्टी सत्ता में आने की बाद वो ही करती है जो हम ने किया बल्कि हमने तो उनसे ज्यादा नीव पत्थर रखे, उनसे दस गुना ज्यादा घोषणाएं की । हम इस बार भी जीतेंगे” रमलू बाबू ने कहा।

” क्या करेंगे प्रधान जी, इस बार जनता पहले जैसी नहीं है। अब लोग पड़े लिखने लगे है, समझधार हो रहे है। अब उनको बेवकूफ बनाना अब आसान नहीं है। पिछले चुनाव में जनता के हमने कितने वायदे किये थे।

Funny stories Hindi 2023

नयी सड़के बनाएंगे, जिन सड़को की हालत खराब है उनको भी नयी जैसी बना देंगे। सवारी रेल गाड़िया में भीड़ कम करने के लिए नयी सवारी गाड़िया चलाएंगे और मेल या सुपरफास्ट गाड़ियों में जनरल कोच डब्बो की संख्या बढ़ाएंगे।

और हमने नयी सड़को क्या बनवानी थी पुराणी को भी रिपेयर नहीं करवाया, सो में से पांच वादे भी पुरे किये होते तो जनता को मुँह दिखाने लायक तो होते। ” कयामत भाई बोले।

” अरे चिंता क्यों करते हो अपने देश की जनता तो गाये  है गाये , बस थोड़ा सा नाज़ार होगी और फिर अपनी समस्याओं के हल के लिए फिर हम जैसे नेताओं को वोट दे देगी। बस भाषण ही ऐसा देना है की जनता एकदम से यकीन कर ले। कयामत भाई आप मेरा यकीन करे आप की जीत पक्की है और अगर आप  हार गए तो मैं राजनीती छोड़ दूँगा, यह वायदा है मेरा आपसे ” लघुतम ने कहा।

” तो क्या आप आज की रैल्ली को सँभाल लोगे लघु जी, सुना है विरोधी पार्टी को कुछ पड़े लिखे लोग में शामिल होने वाले है और वो आपसे सवाल भी पूछेंगे। और इस रैल्ली का सीधा प्रसारण देश के प्रमुख समाचार चैनल पे लाइव होने वाला है,” सेवा राम ने पूछा।

” चिंता की कोई बात नहीं है कयामत भाई आप बस देखते जाये की कैसे हम इस बार भी सत्ता में आएंगे, आज की रैल्ली से ही आपको पता चल जायेगा की हमारा जीत का दावा कितना मजबूत है। चले अब रैल्ली का समय भी हो रहा है, ” लघुतम जी ने कहा।

Funny Stories Hindi 2023

दोपहर बाद रैली के मैदान में।

रैली में आये हुए सभी लोगो का में गुठली कुमार देश के नंबर एक समाचार चैनल सदियों तक की तरफ  से स्वागत  करता हूँ।

चैनल का नाम  सुनकर  रैली में आये हुए कुछ  लोग हैरान  हो गए और उन  में से एक ने गुठली कुमार से कहा।

” यहाँ तक मुझे याद  है आपके चैनल का नाम तो हफ्तों  तक था ”

” और मुझे अच्छी तरह  से पता  है की इस चैनल का नाम महीनो  तक था “, दूसरे  ने कहा।

” अरे  भाई कम  से कम चैनल का नाम तो एक रख  लो ” भीड़  में से एक और बोला।

” भाइयो और बहनो ऐसा है, जब इस चैनल के मालक ने ये चैनल शुरू किया था तो उस समय उनको पूरा यकीन था यह चैनल एक हफ्ते से ज्यादा नहीं चलेगा ।

लेकिन जब हमने खबरें कम और विज्ञापन ज्यादा दिखाने शुरू किये तो हमें ये यकीन हो गया की अब हमारा यह चैनल महीनो तक तो चल ही सकता है तो हमने इसका नाम बदलकर ‘ महीनो तक ‘ रख दिया।

और जब हमने ख़बरों को रूई का पहाड़ बनाना शुरू किया, पांच मिनट खबरें और दस मिनट विज्ञापन, छोटी सी खबर को ब्रेकिंग न्यूज़ बनाया तो हमें पता चल गया की अब हमारा चैनल सदियों तक चलेगा। तो आखिर में हमने इसका नाम बदलकर ‘ सदियों तक ‘ रख दिया।” गुठली कुमार ने पूर्ण जानकारी दी।

Funny Stories Hindi 2023

” और अब आप सब लोगो से बिनती है की आप अपने प्रश्न अपने नेताओ से पूछे हमसे नहीं क्योकि आप सभी यहाँ चुनावी रैली में आयो हो। आप के द्वारा पूछे गए सवालो और नेता जी द्वारा दिए गए जवाबो का लाइव प्रसारण दिखाएंगे। और ये कार्यक्रम दो घंटे तक दिखाया जायेगा। ” गुठली कुमार ने लोगो से बिनती की और अधिक जानकारी भी दी।

” अरे भाई ये क्या कह रहे हो सिर्फ दो घंटे तक! लेकिन कल तो समाचार में बताया था की ये चैनल पुरे तीन घंटे तक रैली को लाइव दिखायेगा!” भीड़ में से एक युवक जिसने पीले रंग की कमीज़ और पतलून पहन रखी थी बोला।

“अरे बेटा फर्क पड़ता है दो घंटे का हो या तीन घंटे का,” एक बूढ़ा व्यक्ति बोला।

“फर्क क्यों नहीं पड़ता चाचा! मेरे लिए तो यह ज़िंदगी और मौत का सवाल है ” युवक थोड़ा भावुक होकर बोला।

” ये क्या कह रहे हो भाई ज़िंदगी और मौत का सवाल! ज़रा विस्तार से बताओ, हो सकता है ये ब्रेकिंग न्यूज़ बन जाये!” गुठली कुमार ने उत्साहित होकर पूछा।

” बात ये है की मैंने अपनी गर्ल फ्रेंड को कहा थी की वो मुझे आज इस समाचार चैनल पर लाइव देख सकेगी। लेकिन वो अभी कॉलेज में है और दो घंटे बाद उसने यह प्रोग्राम देखना है। इस साल इस नामुराद बीमारी की वजह से 6 महीने से मेरी उससे मुलाकात नहीं हुई। बीमारी की वजह से नौकरी भी चली गयी, पहले तो वीडियो कालिंग  कर लेते थे लेकिन अब तो फ़ोन रिचार्ज करवाना भी मुश्किल हो गया है,”  युवक ने लगभग रोते हुए कहा।

” तो इसमें जीने मरने वाली बात क्या हो गयी “? गुठली कुमार ने पूछा।

Funny Stories Hindi

” चार महीने पहले जब पूरा देश बंद था तो मैंने उससे मिलने का वायदा किया था। मेरे दोस्तों ने मेरा हौसला बढ़ाया और में साइकिल से ही अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की लिए निकल पड़ा।” पीली कमीज वाला युवक बता रहा था की एक और लड़के ने उसकी बात को काटते हुए पूछा।

” भाई काफी लम्बा रास्ता होगा? और गर्मी के मौसम में साइकिल से जाना तो और भी मुश्किल होता है। लेकिन प्यार में तो इंसान कुछ भी कर सकता है, मुझे पता है की आप जरूर पहुंच गए होंगे।”

” पहुंच तो जाता मैं  लेकिन सफर बहुत लम्बा था पूरे पांच किलोमीटर और चमड़ी झुलसा देने वाली धुप  ने मुझे रोकने की पूरी कोशिश की। मैं तो चलता जा रहा था लेकिन तभी साइकिल का टायर पंचर हो गया और मुझे कोई भी टायर पंचर ठीक  करने  वाला नहीं मिला। और में पैदल ही,”

“लड़की के घर पहुँच गए , गुठली कुमार ने बीच में ही युवक से पूछा ”

नहीं में पैदल ही अपने घर पहुँच गया। और जब में उस लड़की के घर नहीं गया तो उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की ,” युवक ने बहुत भावुक होकर बताया।

“फिर क्या हुआ जल्दी से बताओ, तुम्हारी कहानी तो काफी दिलचस्प होती जा रही है,” गुठली कुमार ने उत्सुक होकर पूछा।

Funny Stories Hindi 2023

” जैसे मेरी गर्लफ्रेंड पंखे से लटकी तो वो पंखे समेत नीचे आ गिरी। उस बेचारी को तो ये भी नहीं पता था की उसका 70 किलो का भार मात्र तीन किलो का पंखा कैसे झेल सकता है। उसे तो कुछ नहीं हुआ लेकिन पंखा टूट गया और एक हफ्ते तक इतनी गर्मी में  उसको बिना पंखे के सोना पड़ा, और यह सब मेरी वजह से हुआ ” पीले कमीज वाले युवक ने बताया।

” ये तो बहुत बुरा हुआ,” बूढ़ा बोला। ” अरे क्या बुरा हुआ में तो कहता हु की ठीक हुआ। पंखा ही टूटा था , लकड़ी की जान तो बच गयी,” दूसरा बूढ़ा बोला।

फिर पीले कमीज वाला युवक बोला, ” और आज अगर में उसको मैं  टीवी में नहीं दिखा तो वो छत्त से कूद सकती है और नीचे एक ऑटो- रिक्शा  खड़ा रहता है, वो उसको तोड़ देगी।”

“घबराओ मत मुझे सोचने दो  मैं तुम्हारे और उस ऑटो रिक्शा को बचने के लिए क्या कर सकता हूँ।” गुठली कुमार ने कहा।

” हां भाई आपको को कुछ न कुछ करना ही चाहिए, मीडिया की भी जुमेदारी बनती है लोगो की जान मॉल की रक्षा करने की। और वैसे भी गुठली भाई मैं कल ढाबे पर बड़े बड़े पतीले रगड़ रगड़ कर साफ़ किये थे, वो मुझे पुरे 400 रुपये मिले थे उससे मैंने अपने चेहरे पर आज फ्रूट फेशियल करवाया है। दूसरा पुरे 10 लोगो से झगड़ा करने के बाद मुझे यह स्टेज के सामने वाली जगह मिली है, ताकि मैं कमरा के सामने ज्यादा  से ज्यादा आ स्कू,” युवक बोला।

Funny Stories Hindi 2023

“भाई तुम्हारी दुखभरी कहानी सुनकर तो मेरी आँखों में आंसू नहीं रुक रहे, देखो मेरे आधा गिलास भर गया, डॉक्टर तो पहले ही कहते है की मुझ में खून की कमी है और अब आंसुओ की भी कमी हो जाएगी। रिपोर्टर जी अब तो आप ही इस युवक के लिए कुछ कर सकते है। ” एक और युवक बोला।

” लेकिन भाई हम तो दो घंटे बाद यहाँ से चले जायेंगे,” गुठली कुमार ने बताया।

” तो क्या मेरी गर्लफ्रेंड मुझे आज आपके समाचार चैनल पर नहीं देख पायेगी। मैंने तो उसको बड़ी मुश्किल से समाचार चैनल देखने के लिए मनाया था क्योकि उसको म्यूजिक और मूवीज चैनल के इलावा कोई भी चैनल देखना पसंद नहीं है, वो बेचारी जब दो घंटे बाद ‘ सदियों तक ‘ चैनल देखेगी उसको मैं नहीं दिखुगा, वैसे आप लोग दो घंटे बाद अपने समाचार चैनल पर क्या दिखाओगे? ” युवक ने गुठली कुमार प्रेस रिपोर्टर से पूछा।

” मशहूर नेता ‘ चुकुन्दर चकोई की शव यात्रा, जिनका कल रात ज्यादा खाने से देहांत हो गया था। तुम ऐसा करो की हमारे साथ शव यात्रा पर चलो, हम शव के साथ साथ तुम्हे भी लाइव दिखाते रहेंगे लेकिन तुम्हे ये पीले कपडे उतारकर सफ़ेद कपडे पहनने पड़ेंगे। ” गुठली कुमार ने बताया ।

“मैं अपनी गर्लफ्रेंड के लिए शव यात्रा में भी जाने को तैयार हूँ, मैं कपडे बदलकर आया”, युवक कहता हुआ रैली से निकल गया।

इससे आगे पढ़े…..

Comedy Story in Hindi

funny birthday wishes for wife

Interesting stories in Hindi 2023

 

interesting stories in hindi

Read one  of the very interesting stories in Hindi 2023 on this blog. Sadak Vedic doctor, in this very interesting story an uneducated person but a brother-in-law of a politician becomes Sadak Vedic doctor. He earns a lot of money. To know how a Sadak Vedic give treatment to his patients, simply read this interesting story and enjoy others interesting stories in Hindi. 

लघुतम  जी  अपनी  चुनावी रैली  में  भाषण  दे  रहे  हैं  यह  भाषण  उसी  का  अंश  है

हमने  बेरोजगारी  को  मिटने  के  लिए  बहुत  उपाय  किये  है.  जिन  में  से  कुछ  उपाय  तो  सिर्फ  हमारी  पार्टी  की   सर्कार   द्वारा  ही   किये  गए  है  और  मैं  ये  दावे  के  साथ  कह  सकता  हूँ  की  इस  से  पहले  कोई  भी  सर्कार  ने  रोजगार  के  ऐसे  अवसर  नहीं  प्रदान  किये  होंगे  जैसे  की  हमारी  पार्टी  देश  सेवा  खा  मेवा  ने  दिए  हैं।

इनमें  से  एक  है  उन  लोगों  के  डॉक्टर  बनने  का  सपना  जो  की  काम  पढ़े  लिखे  हैं  जो  लोग  बेचारे  सपनी कीड़ी मजबूरी  की  वजह  से  जिंदगी  में  पढ़  नहीं  पाते  लेकिन  डॉक्टर  बनने  का  सपना  देखते  हैं  तो  हम  लोगों  ने  उनके  लिए  भी  सड़क  वैदिक  डॉक्टर  बनने  का   अवसर  प्रदान  किया.

ये  आप  क्या  कह  रहे  हैं  नेताजी  भीड़  में  से  एक  बुद्धा  उठकर  बोलै  बिना  पढाई  लिखे  कोई  कैसे  डॉक्टर  बन  सकता  है  और  अगर  वोह  डॉक्टर  बन  भी  गया  तो  वोह  logon का  इलाज  क्या  करेगा  उल्टा  लोगों  की  जान  खतरे  में  दाल  देगा।

Interesting stories in Hindi 2023

जब  मेरा  पेट  ख़राब  हुआ  था  तो  मैं  अपने  गाओं  के  झोलाछाप  डॉक्टर  बिमलु  के  पास  चला  गया। उसने  मुझे  जानवरों  के  खाने  वाली  दवा  ही  दे  दी  बोलै  की  में  जानवर  और  इंसान  में फर्क  नहीं  करता  मेरे  लिए दोनों  बराबर  हैं  वह  तो  शुक्र  है  भगवन  का  की  मेरा  पोता  पड़ा  लिखा  है  और  उसने  मुझे  वह  दवा  खाने  से  रोक  दिया  वार्ना  आज  आप  का  भाषण  सुनाने  के  लिए  मैं  जहाँ  न  होता

जिन्दा  रहने  और  मेरा  भाषण  सुनाने  के  लिए  धन्यवाद  चाचा  लघुतम  जी  ने  कहा।

आपकी  बात  सही  है  चाचा  लेकिन  मैं  यहाँ  सड़क  वैदिक  डॉक्टर  की  बात  कर  रहा  हूँ । सड़क  वैदिक  डॉक्टर  वह  होते  हैं  जो  की  सड़कों  द्वारा  अपने  मरीजों  का  इलाज  करते  हैं  वह  खाने  के  लिए  कोई  दवा  नहीं  देते  बल्कि सड़कों  की  सहायता  से  ही  उनको  ठीक  करते  हैं  इसीलिए  जान  खतरे  में  पढ़ने  का  सवाल  ही  नहीं  पैदा  होता  क्यूंकि  जब  खाने  के  लिए  दवा  ही  नहीं  देनी  तो  जान  खतरे  में  कैसे  पड़ेगी ??

यह  कैसे  हो  सकता  है  सड़कों  द्वारा  कैसे  कोई  डॉक्टर  इलाज कर सकता  है   एक  युवक  ने  पूछा  ? कर  सकता  है  सिर्फ  सड़क  वैदिक  डॉक्टर  सदकवेदिक  डॉक्टर सिर्फ  इसी  बात  का  विशेषज्ञ  होता  है  की  वह  सड़कों  द्वारा

आपने  मरीजों  की  बिमारियों  का  इलाज  करें  लघुतम  जी  ने  कहा । लेकिन  हमने  पहले  तो  कभी  सड़क  वैदिक  डॉक्टर  का  नाम   सुना  नहीं ??

Interesting stories in Hindi 2023

सुनोगे   भी  कैसे  दुनिया  का  सबसे  पहला  सड़क  वैदिक  डॉक्टर  तो  मेरा  साला  दवा  भरोसे  बना  है  जब  सेवा  सड़क  वैदिक  डॉक्टर  बनना  है  तब  से  उसकी  जिंदगी  ही  बदल  गई  है  दो  दो  गाड़ियां  ले  रखे  है  अच्छा  खासा  पैसा  कमा  रहा  है  और  समाज  में  भी  अच्छी  खासी  इज्जत  है

आप  तो  जानते  ही  हो  गए  दवा  भरोसे  को  मेरा  साला  है

आह  में  taji  आपके  साल e को  कौन  नहीं  जानत ा  वही  तो  हमें  झूठ  बोल  बोल  bol कर  आपके  डालो  में  लेकर  आता  रहा  है  बोल  रहा  था  Shahaर  में  मेला  लगा  है  वहां  लेकर  जाऊंगा  और  हम  देश  लोगों  को  रेल i में  लेकर  आ  गया

और  इतने  में  बूढी ताई  बोल  पड़ी  मुझे  तो  कम्बख्त  कह  रहा  था  की  सलमान की  फिल्म  दिखने लेकर  जाएगा  और  आ गया  रैली  में  लेकर

नेताजी  भूदि ताई को बीच में ही रोकते हुए बोलते है, चिंता  न  करो  तो  मैं  फिल्म   भी  दिखा  दूंगा  सलमान की और  आपको  मेले  में  भी  लेकर  चला  जाऊंगा  जो  वादे  मेरे  सेल  ने  किये  हैं  वह  हर  हल  में  निभाई  जाएंगे ।

आप  के  सरे  सवालो  के  जवाब  देने  के  लिए  अब  मैं स्टेज  पैर  आमंत्रित  कर  रहा  हूँ  आपने सेल  और  सड़क वैदिक  डॉक्टर  दवा  भरोसे  को।

सड़क  वैदिक  डॉक्टर  दवा  भरोसा  स्टेज  पैर  आते  हैं । मेरी  बहनो  और  मेरे  जीजाजी  को  छोड़  कर  मेरे  सभी  भाइयों और  मेरे  भविष्य  के  मरीजों।

Interesting stories in Hindi 2023

भविष्य  के  मरीजों  से क्या  मतलब ?? तुम्हें  हम मरीज  नजर  आते  हैं  ?? भीड़ में  से  एक  नौजवान  गुस्से  में  बोला।

अरे  नहीं  मेरा  मतलब  है के  कभी  न  कभी  कोई  तो  हम  सभी  बीमार  होते  हैं। आज  मैं  यहाँ  आपको  बताने  आया  हूँ  की  एक सड़क  वैदिक  डॉक्टर  किन  किन  बिमारियों  का  इलाज  करता  है  इन  से  दो  बड़ी  बीमारियां  hain  कब्ज  और  मोटापा ।

सबसे  पहले  तो  मैं  "देश  सेवा  खा  मेवा"  पार्टी  के  वरिष्ठ  नेता  लघुतम  जी  का  तहे  दिल  से  धन्यवाद  करता  हूँ.  जीना  होने  अपने  क्षेत्र  की  सड़के  न  बनवा  कर  मुझे   सड़क  वैदिक डॉक्टर  बनने  का  मौका  दिया। 

सड़क  वैदिक  डॉक्टर  सड़कों  के खड्डो  के  हिसाब  से  इलाज  करता  है  जैसे  की  हमारे  क्षेत्र  की सड़क  नंबर  एक पैर खड़े  काम  है,  तू  जो  लोग  बहुत  व्यस्त  रहते  हैं  और  कसरत  नहीं  करते  बस  उनको सुबह  शाम  10 मिनट  उस  सड़क  पैर अपनी  गाड़ी  जा  मोटरसाइकिल  से  30  की  स्पीड  पैर  सफर करना है। इससे  उनकी  पूरी  बॉडी  की  एक्सरसाइज  भी  हो  जाएगी और  वो मोटापे का शिकार भी नहीं होंगे ।

 जो  लोग  अपना  मोटापा  काम  करना  चाहते  हैं  वोह  गली  नंबर  5  जिसमें खड्डो ज्यादा  है  और सड़क का तो नाम ही है।  उसमें  रोज  काम   से  काम  10  से  20  मिनट  तक छोटी सी यात्रा करे  इस   20  मिनट के सफर  करें  से उनका  मोटापा   20 से  30 दिन  के  अंदर ही काम  हो  जाएगा।

Interesting stories in Hindi 2023

जो भाई या बहिन और मोटापा कम कारण चाहते है वो अपनी मोटर साइकिल, स्कूटर या कार को थोड़ा और तेज़ रफ़्तार से चला सकते है और स्किम एंड ट्रिम बन सकते है।

इसी प्रकार इंसान की सबसे बीमारी " कब्ज़ " का इलाज भी सडको के खड्डों द्वारा बड़ी आसानी से किया जा सकता है। सड़क वैदिक डॉक्टर होने के नाते मेरा ये दावा है की पुराणी से पुराणी कब्ज़ को रुट नो। 5 की सड़क के खड्डों से आसानी से खत्म किया जा सकता है पैर कभी भी भूल कर रुट नो। 8 पर मत कोशिश करना क्योकि उस खड्डों की रानी सड़क पर ज़िद्दी कब्ज़ तो टूट ही जाएगी बल्कि आपको लूज़मोशन लग जायेगे और आपका पेट भी हफ्तों तक खराब रह सकता है।

पर यहाँ सावधान रहने की जरूरत है ! अगर आप  मोटापा को जल्दी खत्म करने की लिए ज्यादा या गलत स्पीड का चुहाव करते है तो आपकी हड्डीओं में दर्द शुरू हो सकता है और यह दर्द परमानेंट भी हो सकता  है।

तो यहाँ इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है की सड़क वैदिक डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी बीमारी  का इलाज  खुद  करने की कोशिश न  करे।

You may also like to read:

funny birthday wishes for wife 

Laghutam Ji Ka Mahatav

Funny Story in Hindi हास्य से भरी एक कहानी

funny story in Hindi

 funny story in Hindi|funny story in Hindi|funny story in Hindi

इस कहानी की सभी पात्र काल्पनिक है और इस कहानी का मकसद सिर्फ और सिर्फ आपका मनोरंजन करना है। ‘ लघुतम जी का महत्व ‘ एक ऐसे चालक नेता की कहानी है जो अपने चुनाव छेत्र के भोले भाले लोगो को बड़ी जी आसानी से अपनी बातो में उलझा लेता है और चुनाव जीत जाता है।

‘ देश सेवा खा मेवा ‘ सत्तारूढ़ पार्टी के नेता लघुतम जी पिछले चुनाव में जनता से झूठे वायदे करके चुनाव जीत जाते है। वो अपने किये गए वायदों में से एक भी पूरा नहीं करते।

पांच साल बाद जब दोबारा वोट लेने के लिए वो अपने चुनावी छेत्र रैली करते है जनता उनसे बहुत से सवाल पूछती है और वो बहुत ही चालाकी से अपनी नाक़ामयाबीओ को अपनी उपलब्धिआं बना कर पेश करते है। आइये कहानी शुरू करते है।

यहाँ पर एक चुनावी रैली में लघुतम जी, ‘देश सेवा खा मेवा पार्टी के एक प्रभवशाली नेता, लोगो के पूछे गए सवालो के जवाब दे रहे है।

“नेता जी आप को तो पता ही है की सवारी रेल गाड़ियों में कितनी भीड़ होती है। अकेले सफर करना तो मुश्किल है ही अगर परिवार के साथ सफर करना पद जाये तो मुसीबत हो जाती है। मेल, एक्सप्रेस और सुपर फ़ास्ट गाड़ियों में सामान्ये (जनरल) डिब्बों की संख्या इतनी काम होती है की खड़ने के लिए भी जगह नहीं होती।

हमारे छेत्र के लोग रोज़ इतने कष्ट सहकर रेल गाड़ियों में सफर करते है इसी आस किए साथ की कभी तो उनकी इस समस्या का समाधान हो जायेगा। लेकिन वो दिन कब ये किसी को नहीं पता,” रोज़ाना सफर करने वाले यात्रिओ के प्रधान ने कहा ।

 

Funny Story in Hindi 2023

आपने वायदा किया था की आप अपने छेत्र की उन लोगो के लिए नए सवारी रेल गाड़ियों चलायलेंगे, जो रोज़ाना अपनी रोज़ी रोटी के लिए शहरों में जाते है। आपने कहा था की आप भीड़ कम करने के लिए अतिरिक्त सवारी गाड़िया चलाएंगे और मेल/एक्सप्रेस और सुपर फ़ास्ट गाड़ियों में जनरल डब्बो की संख्या बढ़ाएंगे,” नागरिक सभा के प्रधान ने कहा।

“लेकिन हुआ क्या कुछ भी नहीं। भीड़ कम क्या होनी थी इन पांच सालो में भीड़ दोगुनी हो गयी है। आपका क्या है आप को तो कभी भीड़-भरी रेल गाड़ियों में सफर नहीं करना पड़ता। तो आप हमारी तकलीफ क्या समझयेगे,” रोज़ाना सफर करने वालो में से एक ने कहा।

अब लघुतम जी ने दोनों हाथ जोड़कर भाषण देना शुरू किया,” ऐसे बात नहीं है की मैंने अपने वायदे पुरे करने की  कोशिश नहीं की और मैंने खुद सवारी गाड़िओ में सफर किया।

लेकिन सवारी रेल गाड़ियों में सफर करने पर मुझे पता चला, इन भीड़ भरी रेल गाड़ियों के बहुत से ऐसे फायदे है जो की सुपर फ़ास्ट रेल गाड़ियों के भी नहीं है ।

अब मैं आपको कुछ ऐसे लोगो से मिलवाता हूँ जो लगभग रोज़ ही सवारी रेल गाड़ियों में सफर करते थे । आप इन लोगो की बात सुनिए और खुद ही फैसला करे करे की मेरा फैसला सही था या गलत।”

“सबसे पहले तो ये रामु चाचा से शुरू करते है। क्यों रामु चाचा आप ही बताओ की आप का सवारी गाड़ी में सफर करने का तजुर्बा,” लघुतम जी ने रामु चाचा की और इशारा करते हुए कहा।

Funny story in Hindi 2023

” हां बेटा यह आज से दो साल पहले की बात है। मेरे दांत में बहुत दर्द हो रहा था। वैसे तो मैं अपने दांतों का बहुत ख्याल रखता हु। दिन में चार बार हंटर छाप  मंजन से अपने सोने जैसे दांतो को साफ़ करता था । सारा गाँव मेरे दांतो की तारीफ करता था खास करके तो बुढ़िया किराना वाली
लेकिन तुम्हारी चाची को यह सब कहा बर्दाश्त था। उसने मुझे ढेर सारा मीठा खिलाना शुरू कर दिया बस उसी की वजह से मेरा एक दांत खराब हो गया नहीं तो मेरे दांतो की चमक से तो कमरे में 20 वाट के L.e.d बल्ब जैसी लाइट रहती थी। जब कभी गाँव में रात को बिजली चली जाती थी तो में सरपंच की घर की सबसे ऊँची छत पर जाकर अपना मुँह खोलकर खड़ा हो जाता था तो  पूरे गाँव में रौशनी हो  जाती थी

जब मेरी शादी हुए थी तो  मेरे ससुराल वाले ने कहा था की हमने तुम्हे पसंद इसलिए भी किया है की तुम्हारे दांतो में हीरे जैसे चमक है। कल को अगर जरूरत पड़ती है काम से काम अपना एक दांत बेचकर मुश्किल समय से तो निकल जाओगे और हमारी बेटी तो भूखा तो नहीं रहना पड़ेगा। खैर  मैं बात कर रहा था की मेरे ऊपर के दांत में दर्द हो रहा था। तो मैंने यह फैसला किया की इस दांत को में निकलवा दूंगा।

 funny stories in Hindi 2023

 मेरे गाँव में दो दांतो के डॉक्टर है एक तो वैसे स्कूटर मोटरसाइकिल मैकेनिक है । वो सिर्फ दांत निकालता ही है। जिस दिन में हुआ यु की जब मैं उसके पास दांत निकलवाने गया तो वो बहुत गुस्से में लग रहा था। हुआ यु था की वो ग्राहक की मोटरसाइकिल का इंजन ठीक करके वो फ्रेश होने चला गया। असल में उसका पेट सुबह से ही खराब था क्योकि रात को वो अपने दोस्त की शादी में चला गया था और खूब दबाकर खाया था उसने। उसके हेल्परों ने इंजन फिट तो कर दिया लेकिन नट बोल्ट कसना भूल गए। जब मोटरसाइकिल का मालक मोटरसाइकिल लेकर गया तो उसका इंजन रास्ते में ही गिर गया और वो बेचारा एक किलोमीटर बिना इंजन के ही चला गया । पूरे तीन घंटे बाद उसको इंजन वापस मिला तो उसने मोटर मैकेनिक की जबरदस्त क्लास लगाई। और मोटर मैकेनिक ने अपने चेले की।

बेटा जब मैं उनमें से एक के पास गया तो उसके पास दांत निकलने के लिए वो ही औज़ार थे जो की स्कटूर- मोटरसाइकिल रिपेयर करने वाली दुकाने पर होते है।

उसने पलास जैसे कई औज़ारो का इस्तेमाल कर ले देख लिया लेकिन मेरा दांत तो तस से मस न हुआ और दांत का दर्द बहुत बड़ गया।

दूसरा डॉक्टर तो  50% डिस्काउंट का ऑफर दे रहा था और दूसरा एक के साथ एक मुफ्त। यानि की एक दांत निकलवाने की फीस दो और दूसरा फ्री में निकलवाओ। लेकिन मैंने उससे दांत निकलवाना ठीक न समझा। 

Funny story in Hindi 2023

  मैं दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए शहर के डॉक्टर के पास जाने की तैयारी की और सवारी रेल गाड़ी में बैठ गया। अभी गाड़ी तीसरे स्टेशन पर ही रुकी थी भीड़ एकदम से गाड़ी के अंदर दाखिल हो गयी।

उनमे से एक ने तो तीन तीन बैग उठा रखे थे। वो तूफ़ान की गति से खाली पड़ी सीट की और दौड़ा। इस जल्दबाज़ी में उसका एक बैग मेरे मुँह से जा टकराया और मेरे मुँह से खून निकलने लगा।

डिब्बे में बैठे और सवारिओ ने जब यह सब देखा तो वो उस बैग वाले आदमी को पकड़कर पीटने लग गए। मैंने तुरंत सभी लोगो को रोका और बताया की इस की वजह से आज मेरा दांत निकल गया और मेरे 400 रूपए भी बच गए जो मैंने दांत के डॉक्टर को देने थे।

दांत निकलने के बाद मुझे बहुत आराम मिल रहा था। मैंने पचास रूपए निकले और आस- पास की सीटों पर  बैठे सभी लोगो को गरमा गर्म समोसे खिलाये। मैं बहुत ही खुश था क्यों की मेरे पुरे 400 रूपए बचे थे और यह पैसे मुझ जैसे12,000 रूपए प्रति माह कमाने वाले के लिए बहुत थे। और यह सब हुआ उस भीड़ भरी सवारी रेलगाड़ी में सफर करने से। भगवांन भला करे उन सबो लोगो का और रेलगाड़ी का भी, चाचा ने आप – बीती सुनाई।

” यह तो एक छोटा सा किस्सा था चाचा का जिससे उनको सवारी रेल गाड़ी में सफर करने पर किस तरह से फ़ायदा हुआ। एक और युवक है जिसको सवारी रेल गाड़ी में सफर करने से लाभ प्रापत हुआ, युवक ज़रा स्टेज पर आओ और हमें भी बातो भीड़ भरी रेल गाड़िओ  के लाभ, ” लघुतम जी ने युवक को आमंत्रित किया।

आगे  की कहानी पढ़े

Funny Birthday Wishes for Wife

Funny Stories in Hindi 2023 लघुतम जी का महत्व

funny stories in Hindi
Funny stories in Hindi. Fun and laugh are vital to life. If you are happy, then you lead a healthy life. The more you laugh more, you stay fit. Funny stories in Hindi aim to make you smile at-least for a while. Today's life is full of stress. It's hard to find some time to laugh. So we write funny stories in Hindi that you can read on the go and by making a laugh to lift you. The of Funny stories in Hindi for a smile on your face.

‘लघुतम जी का महत्व’ एक ऐसे राजनेता की कहानी है। जो अपने छेत्र के भोले-भले सीधे-साधे लोगो को बड़ी ही चतुराई के साथ बेवकुफ बना देते है।

वो लगातार चार बार अपने चुनावी छेत्र से जीत जाते हैी। इतना ही नहीं वो अपने सारे रिश्तेदारों को अच्छी  नौरकीओ पर लगवा देते है।

और अपने एक पांचवी फेल साले को डॉक्टर बना देते है, वो यह सब कुछ कैसे करते है, आइये जानते है ये स्टोरी पढ़कर।

विधान सभा चुनाव का समय था, राजनीतिक पार्टीयो  के मुख्यालयो में काफी हल-चल देखी जा सकती थी। दल-बदलू नेताओं का किसी और पार्टी के दफ्तरों में देखा जाना कोई नई बात न रही थी।

सत्तारूढ़ पार्टी ‘देश सेवा खा मेवा’ के प्रमुख रमलू बाबू सुबह से ही समाचार चैनल्स देख रहे थे। उनकी पार्टी ने देश की सेवा तो की थी मगर मेवा भी खूब खाया था।

वो जानना चाहते थे की पांच साल बीत जाने के बाद जनता उनकी पार्टी के बारे में क्या रही है। पर सभी समाचार चैनल्स पैर बस एक ही खबर आ रही थी।

ब्रेकिंग न्यूज़! ब्रेकिंग न्यूज़! सुपर स्टार जैमल को परसो एक छोटे से ढाबे पर चाय पीते देखा गया है!

Funny stories in Hindi 2023

क्या! अब उनके इतने बुरे दिन आ गए? क्या अब कॉफ़ी पीना उनके नसीब में नहीं रहा? क्या सिर्फ दस फिल्मो के लगातार फ्लॉप होने के कारण फिल्म निर्माताओं ने उनसे मुँह फेर लिया?

हम जानते है की जनता इन सवालो के जवाब चाहती है। और जनता के सारे सवालो का जवाब आप देख सकेंगे सिर्फ देश के नंबर एक चैनल ‘सदियों तक’।

हमारे रिपोर्टर् और कैमरामैन कल रात से सुपर स्टार जैमल के घर के बहार खड़े है।

सिर्फ दस कप चाय, पांच सामोसे, तीन बर्गर, और कुछ पैकेट काजू-बादाम वाले बिस्किट्स के सहारे ही अपनी भूख मिटा रहे है। सिर्फ इसलिए की सचाई को जनता के सामने लाया जा सके।

तभी रमलू बाबू ने चैनल बदल दिया, एक चैंनल पर खबर देखने से वो हैरान हो गए। क्योकि जहा सारे समाचार चैनल ब्रेकिंग न्यूज़ देखा रहे थे, वही एक समाचार चैनल ऐसा भी था,

जिसका एंकर जोर ज़ोर से चिला-चिला कर कह रहा था। ब्रेकिंग नहीं जोइआनिंग न्यूज़, जोइआनिंग न्यूज़, रूलिंग पार्टी के दिग्गज नेता कयामत भाई विरोधी दाल में शामिल होने जा रहे  है।

यह खबर सुनकर रमलू बाबू गहरी चिंता में पड़ गएहै। क़यामत भाई एक पढ़ेलिखे अच्छे  नेता थे उनका जाना पार्टी के लिए किसी  झटके से कम नहीं था। अगर कयामत भाई इस समय पार्टी को छोड़कर जाते है तो पार्टी की लगभग आधी हार तो तय ही है।

रमलू बाबू किसी भी तरह कयामत भाई को अपनी पार्टी से नहीं जाने देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने सोचा की लघुतम जी को इस समस्या का हल ढूंढ़ने के लिए कहा जाये।

वो जानते थे की सिर्फ लघुतम जी ही इस समय समस्या का कोई हल निकल सकते है।

रमलू बाबू ने तुरंत पार्टी की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले नेता ‘लघुतम जी को फ़ोन लगाया और तुरंत पार्टी दफ्तर पहुंचने के लिए कहा।

Funny Stories in Hindi 2023

लघुतम जी एक प्रभावशाली नेता थे। वो सिर्फ पांचवी पास थे लेकिन राजनीती में माहिर।  वो कभी भी अपने चुनाव छेत्र में नहीं हारे थे।

वो लगातार चार बार जीते थे और पांचवी बार इलेक्शन लड़ने जा रहे थे। उनके भाषण का लोगों पर जादुई असर होता था।

रमलू बाबू लघुतम जी का इंतज़ार करने लगे उन्हें आने में तक़रीबन एक-दो  घंटे तो लगने वाले थे ही इसलिए रमलू बाबू ने टाइम पास करने के लिए फिर से टेलीविज़न पर समाचार देखना शुरू कर दिया।

रमलू बाबू ने फिर से टीवी देखना शुरू किया। फिर से ‘सदियों तक’ चैनल देखने लगे।  ‘ब्रेकिंग न्यूज़! ब्रेकिंग न्यूज़! सुपरस्टार जैमल अब कोई एक्शन मूवी नहीं कर पाएंगे। क्योकि उनको डायबेटीज़ हो गयी है।

कल तक अपनी एक्शन फिल्मो के लिए देश-विदेश में मशहूर सुपर स्टार जैमल को अचानक डायबेटीज़ कैसे हो गयी? इस सवाल के जवाब के लिए आप हमारे साथ बने रहे।

आइये चलते है हमारे रिपोर्टेर और कैमरामैन के पास जो की सुपरस्टार जैमल के घर के बहार कल रात से ही खड़े है। “हांजी मनोज जी बताइये कोई ताज़ा अपडेट है आकपे पास,”? एंकर ने पूछा।

रिपोर्टर ने बताना शुरू किया “चंद्रकांता, अभी-अभी सुपरस्टार जैमल के फेमली हलवाई ने बताया है की  पिछले कुछ महीनो से सुपर स्टार जैमल के घर से गुलाब जामुन और रहगुल्ले के बेहिसाब आर्डर आ रहे थे।

फॅमिली हलवाई आगे बताते है की इतने गुलाब जामुन और रसगुल्ले के आर्डर तो सिर्फ दीपावली जैसे बड़े तयोहार ही आते है। वो सोचते थे की शायद जैमल के घर किसी की शादी है लेकिन बात कुछ और ही निकली।

Funny Stories in Hindi 2023

और अब जैमल के परिवार वालो का कहना है की जैमल को ज्यादा मीठा खाना पसंद नहीं था ।उनको जानभूझ कर जियादा मीठा खिलाया गया ता की उनको डायबेटिज़ हो जाये, वो कमजोर हो जाये और उनका करियर खराब किया जा सके।

हो सकता है की सुपर-स्टार जैमल को  को ज्यादा मिठाई खाने से शुगर हो गयी हो। परिवार वालो को इसी बात का शक है और वो उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे है।

परिवार वालो की बात काफी हद् तक सही भी लगती है। जब हमने जैमल के दोस्तों से इस बारे में पूछा गया तो वो कहते है की उन्हों ने कोई साज़िश नहीं की है। जैमल को मिठाई खाने का मन करता था और उन्होंने ने बस  अपने दोस्त की इच्छा पूरी की है। वैसे भी हम सभी जैमल के  दोस्तों को पहले से ही डायबेटिज़ हो रखी है। हमारे दोस्तों के ग्रुप को आप डाइबिटीज़ ग्रुप भी कह सकते है। जैमल के एक करीबी दोस्त ने यह सब बताया।

अब सवाल यह उठता है की को उनको गुलाब जामुन और रसगुल्ले  ही क्यों खिलाये गये और भी तो मिठाइयां है खाने के लिए जैसे बर्फी, लड्डू, पिन्नी, और जैमल अगर जैमल गुलाबजामुन या रस्गुल्ले की ही डिमांड करते थे तू उनको शुगरफ्री रसगुल्ले और गुलाब-जामुन  क्यों नहीं दिए गए?

हमारा चैनल इस खबर की तह तक जायेगा और सचाई को आपके सामने लेकर आएगा। हम अभी हाज़िर होंगे दस मिनट की लगातार खबरों के साथ इस बीस मिनट की ब्रेक के बाद।  देखते रहे देश का नंबर एक चैनल ‘सदियों तक’ सभी ब्रेकिंग न्यूज़! सबसे पहले हमारे समाचार चैनल पर।

Funny Stories in Hindi 2023

इधर लघुतम जी अपने पर अपने घर पर फटाफट त्यार हो रहे है,” धरम पत्नी जी, मेरे प्रेस कपड़े कहा रखे है बता दो मुझे देर हो रही है। पार्टी प्रधान जी ने बुलाया है ”

“इ जी सुनते हो, आज तो नहा लो कल भी बिना चले गए थे,” लघुतम जी की घरवाली चंपा ने कहा।
“कल गीज़र खराब था इसलिए नहीं नहाया था, ठीक हो गया क्या?”, लघुतम जी ने जवाब के साथ सवाल भी किया.

“नहीं अभी तक नहीं हुआ, इसका मतलब जबतक गीज़र ठीक नहीं होगा तब तक आप नहीं नहाओगे! गाँव में तो ठन्डे पानी से ही नहाते थे! और अब जब से नेता बने हो सर्दियां शुरू नहीं हुए। और आपको नहाने के लिए गरम पानी चाहिए,” चंपा ने नाराज़ होकर कहा!

“ऐसे बात नहीं है चंपा, असल में जब ने नेता बना हूँ तब से सिर्फ वो ही काम करता हूँ जिससे जनता की भलाई हो सके,” लघुतम जी कहा।

“लो बताओ, आप नहीं नहाओगे तो इसमें जनता की किस तरह से भलाई होगी?” चंपा ने पूछा।

Funny Stories in Hindi 2023

“देश में पानी की कितनी समस्या है, पता भी है? मैं तो  पानी बचाने कोशिश कर रहा हूँ और तुम ताने दे रही  हो , और अगर मैं खुद पानी नहीं बचाऊंगा तो  जनता को कैसे पानी बचने के लिए कह सकता हूँ”, लघुतम जी ने विस्तारपूर्वक घरवाली को बताया।

“पानी बचाने के और भी बहुत तरीके है, मगर आप हर बात पर भाषण देने की आदत हो गयी है,” कहते हुए चंपा रसोई मेँ चली गयी।

“चलता हूँ भाग्यवान, चिंता मत करो, आसमान की तरफ देखो काले बदल छाए है। आज अगर बारिश हो गयी तो में नाहा भी लूँगा और बारिश के पानी का उचित उपयोग भी हो जायेगा,” कहते हुए लघुतम जी अपनी सरकारी गाड़ी में बैठ गए और कार ड्राइवर वीरू को चलने को कहा।

” सुनो वीरू, रस्ते में जो चना भठूरे वाला है न, क्या नाम है उसका हां मनोज, उसके पास रुकना, गजब के स्वादिष्ट चने भठूरे बनाता है।

वैसे तो मैंने परसो ही चने भठूरे खाये थे लेकिन आज फिर मेरा मन खाने को कर रहा है। ऊपर से आज  मैंने नाश्ता भी नहीं किया ” लघुतम ने अपने कार ड्राइवर वीरू को कहा।

Funny Stories in Hindi 2023

” जी साहब, जैसे आप कहे,” वीरू ने  कहा और गाड़ी बिलकुल मनोज रेस्टोरेंट के आगे खड़ी कर दी।

” लाल बत्ती वाली गाड़ी अपनी रेस्टोरेंट के आगे खड़ी देखकर मनोज खुद दौड़ा आया। ” राम राम, नेता जी, क्या हुकम है मेरे लिए?”

” हां मनोज दो प्लेट चना भटूरा ले आना, आज टाइम कम है गाड़ी में बैठकर ही खा लेंगे,” लघुतम ने कहा।

” मैं लेकर आता हूँ  साहब, वीरू ने कहा।

” वीरू तुम्हे चना भठूरे के साथ और कुछ चाहिए तो  ले लेना , ” लघुतम ने कहा।

लघुतम जी और वीरू ने मज़े से चना भटूरा खाया।

लघुतम ने चना भटूरे खाने के बाद हाथ धोए और मनोज से पुछा।

” कितने पैसे हो गए मनोज”? लघुतम  ने जेब में से  बटुआ निकालते  हुए  पूछा

” एक सो चालीस, ”  मनोज ने नम्रता  पूर्वक कहा।

Funny Stories Hindi 2023

” ये लो एक सो चालीस  रुपये,   एक बात तो बताओ मनोज अभी  परसो तो तुमने  दो प्लेट चना भटूरा  के सो रूपये  लिए थे और आज एक सो चालीस!  क्या  ये चना  भटूरा का रेट भी शेयर बाजार के   शेयर की तरह रोज़  कम-ज्यादा होता है?” लघुतम ने थोड़ा हैरान होकर पूछा।

“नहीं नेता जी, ऐसी बात नहीं है परसो आप ने चना भठूरे खाये थे मैंने सलाद में पियाज़ नहीं डाला था, इसलिए बीस रुपया कम लिए थे । आज वीरू के कहने पैर मैंने सलाद में पियाज़ डाला है इसलिए 20 रूपइये एक प्लेट के हिसाब से ज्यादा लिए है।

आप को तो पता है न की प्याज़ की भाव आसमान छु रहे है। मतलब की चना भठूरे का भाव तो एक ही रहता है पर ग्राहक जब सलाद में प्याज़ मांगता है तो रेट पियाज़  के भाव के हिसाब से ऊपर नीचे  हो जाता है,” मनोज ने विस्तार पूर्वक समझाया।

” चिंता मत करो मनोज, सत्ता में दोबारा आते ही सबसे पहले ये पियाज़ वाली समस्या का समाधान करेंगे,” लघुतम ने मनोज से कहा और गाड़ी आगे बढ़ गयी।

आगे की कहानी पड़े……..

funny birthday wishes for wife

Funny Story in Hindi

Stories in Hindi funny short 2023

 

Stories in Hindi funny 2021| Stories in Hindi funny 2021|

 यह कहानी एक नेता के भाषण का अंश है जो की अपने छेत्र के लोगो से झूठा वायदा करते है की वो सवारी गाड़िओ में रोज़ाना सफर करने वाले यात्रिओ के लिए नयी गाड़िया चालयेंगे लेकिन पांच साल बाद वो लोगो को यह बताते है की भीड़ भरी सवारी रेल गाड़ियों के क्या फैयदे है।

” यह तो एक छोटा सा किस्सा था चाचा का जिससे उनको सवारी रेल गाड़ी में सफर करने पर किस तरह से फ़ायदा हुआ। एक और युवक है जिसको सवारी रेल गाड़ी में सफर करने से लाभ प्रापत हुआ, युवक ज़रा स्टेज पर आओ और हमें भी बातो भीड़ भरी रेल गाड़िओ  के लाभ, ” नेता जी ने युवक को आमंत्रित किया।

युवक ने बताना शुरू किया, ” मेरा नाम कमल है और फिट रहना  बहुत अच्छा लगता है। मेरी माँ तो कहती है की मैं किसी फ़िल्मी हीरो से कम नहीं हु। हीरो जैसा दिखने की लिए फिट रहना जरूरी है।  फिट रहने केलिए मैंने योगा सीखना शुरू कर दिया। मेरे योग गुरु मुझे से नाराज़ ही रहते थे क्यों की मैंने कोई भी योग आसन करना ठीक ढंग से नहीं सीखा था सिवाय शव आसन के  पुरे तीन महीने हो गए थे योगा  सीखते हुए

एक दिन मुझे दोस्त के घर जाना था और मैं सवारी रेल गाड़ी में ही बैठ गया। भीड़ इतनी जयादा थी की मैं मेरे पास दोनों पैरो पर खड़े रहने की जगह भी थी। मैं एक पाँव पर बड़ी मुश्किल से खड़ा था। ऊपर से हर पांच मिंट के बाद कोई कोई चाय वाला, नमकीन वाला, चने वाला जाता था।

Stories in Hindi funny short 2023

कभी पापड वाले के बड़े से टोकरे से बचने की लिए फुर्ती से सर को ऊपर निचे करता और भीड़ के धक्के को रोकने के लिए एक पाँव पर खड़ा रहा    

अपने शरीर का बैलेंस बनाने की लिए मुझे कभी यह पांव कभी दूसरे पाँव पर खड़ना पद रहा था। कभी अपने शरीर को गर्म चाय वाले के बर्तन बचने के लिए इधरउधर घूमना पड़  रहा था।

मैंने बहुत ही मुश्किल से वो सफर पूरा किया और कसम खायी की मैं कभी भी दोबारा सवारी रेल गाड़ी में सफर नहीं करूंगा। लेकिन जैसे ही मैं अगले दिन अपनी योगा क्लास में गया तो मेरे योगा गुरु मेरे से बहुत खुश थे। अचानक में काफी योगा आसन सीख गया था, मुझे खुद पर यकीन नहीं हो रहा था की यह मैं ही हूँ। मेरे सभी योगा सीखने वाले  दोस्त लड़के और लड़किया जो कभी मुझ पर हँस्ते थे। आज मुझे से बार बार यह पूछ रहे थे मैंने कहा से इतना अच्छा योगा करना सीख लिया है।

सिर्फ एक ही दिन में इतने सारे आसन करने कैसे सीख लिए मैं तो जैसे हीरो ही बन गया था।

आप सब को यह जानकर ख़ुशी होगी की मुझे एक हिंदी फिल्म में हीरो का रोल भी मिल गया है। फिल्म का नाम है " मेरा  दिल तेरे गुर्दे" इस फिल्म में हीरो योग के सहायता से अपनी गर्लफ्रेंड

की जान बचता है और उसके शरीर का वजन एक सो पचीस किलो से 60 किलो करने में एहम भूमिका निभाता है। इस फिल्म में यह भी दिखाया गया है की कैसे योगा की सहायता आप अपने आप को फिट रख सकते हो और एक सेहतमंद लाइफ जी सकते हो।  

 Stories in Hindi funny short 2023

लेकिन मैंने उनको यह नहीं बताया की मैंने यह सब सवारी रेल गाड़ी में सफर करने से सीखा है। उस दिन दे बाद मैंने रोज़ाना दो घंटे तक सवारी गाड़ी में सफर करना शुरू कर दिया और तीन महीने बाद में तो योगा करने में एक्सपर्ट हो गया। योगा का कोई भी आसन आप  मेरे से करवा सकते हो  और आज आप  खुद देख सकते है की में कितना  सेहतमंद  और फिट हूँ   यह सब फायदे है योगा करने के। योगा करने से आप शरीरिक ही नहीं मानसिक तौर पर भी तंदरुस्त रहते है तो आज से ही योगा शुरू करे।

funny birthday wishes for wife